फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: व्यापार युद्ध के बाद अमेरिका-चीन में प्रथम उच्चस्तरीय बातचीत जल्द; पुतिन अब भी सबसे लोकप्रिय

Thu, 08 May 2025 07:50 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

अमेरिका-चीन में व्यापार युद्ध के बीच सप्ताहांत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक उच्च स्तरीय मुलाकात होने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कड़े टैरिफ लगाकर व्यापार युद्ध छेड़मे के बाद से दोनों देशों के बीच पहली बड़ी वार्ता को लेकर प्रतिनिधिमंडल तैयार हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर जिनेवा में अपने समकक्षों के साथ चीनी प्रतिनिधिमंडल संग होने वाली वार्ता में वस्तुओं की कीमतों व आपूर्ति पर चर्चा की तैयारी कर रहे हैं। टैरिफ के प्रभाव को लेकर अमेरिकी बाजार की बढ़ती चिंता के बीच दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक चीन की तुलना में ट्रंप के व्यापार युद्ध से किसी भी देश को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। उम्मीद है समस्या का हल निकलेगा। 

पुतिन अब भी सबसे लोकप्रिय
 एक चौथाई सदी बाद, गत वर्ष हुए चुनाव में 88.48% मतों के साथ जीत हासिल करने वाले 72 वर्षीय पुतिन अभी भी रूस में सबसे लोकप्रिय राजनेता बने हुए हैं।  
पूर्व केजीबी कर्नल व्लादिमीर पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर के रूप में सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद 25 वर्ष पूर्व 7 मई को ही साम्यवादी रूस के बाद के सर्वोच्च पद की शपथ लिए थे। ताजा जनमत सर्वेक्षण में पुतिन की लोकप्रियता रेटिंग 80% है जो शीर्ष पर है। 
विज्ञापन

तीन बंधकों के जीवित होने पर संदेह
गाजा में जारी जंग के बीच बंधकों को लेकर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि गाजा में पहले से जीवित माने जा रहे तीन बंधकों के जीवित होने पर उन्हें संदेह है। नेतन्याहू का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 24 बंधकों में से केवल 21 ही जीवित बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें