ट्रंप के करीबी करोल नवरोकी बने पोलैंड के नए राष्ट्रपति
वारसॉ। कंजर्वेटिव पार्टी के करोल नवरोकी बुधवार को पोलैंड के नए राष्ट्रपति बने। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी हैं और इतिहासकार भी हैं। पोलैंड में अधिकांश शक्तियां पीएम, संसद के पास होती हैं लेकिन राष्ट्रपति के पास विदेश नीति प्रभावित करने और कानूनों पर वीटो की अनुमति होती है। ऐसे में पीएम डोनाल्ड टस्क की मध्यमार्गी सरकार की व्यवहार्यता पर संदेह पैदा हो सकता है।
इस्राइल से जासूसी व आईएस से जुड़े लोगों को ईरान में फांसी
दुबई। रान ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को फांसी दी है। इनमें से रूजबेह पर इस्राइल के लिए जासूसी करने और मेहदी अगाजादेह पर इस्लामिक स्टेट समूह का सदस्य होने का आरोप है। रूजबेह ने इस्राइली खुफिया सेवा मोसाद को गोपनीय जानकारी दी, जिसके चलते एक ईरानी परमाणु वैज्ञानिक जून में मारा गया।