अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी आभूषण चोरी हुई है। 100 मिलियन डॉलर की ज्वेलरी चोरी के इस मामले में जांच अधिकारियों ने 7 संदिग्धों की पहचान कर ली है। लॉस एंजिलिस के संघीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य के उत्तरी इलाके में एक ग्रामीण फ्रीवे रेस्ट स्टॉप पर बख्तरबंद ट्रक का पीछा कर सात आरोपियों की पहचान की गई है। माना जा रहा है कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ज्वेलरी चोरी है। अपराधियों ने लगभग 100 मिलियन डॉलर के हीरे, पन्ने और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया है। सात संदिग्धों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत के रिकॉर्ड से पता चला है। चार आरोपी अब भी फरार हैं। एक अन्य संदिग्ध एरिजोना में चोरी के दूसरे मामले में जेल की सजा काट रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पाब्लो राउल लूगो लारोइग और जेसन नेलन प्रेसिला फ्लोरेस नाम के दो आरोपियों को सोमवार को (अमेरिकी समयानुसार) गिरफ्तार किया गया। अभियोग के अनुसार, जुलाई 2022 में चोरी का यह मामला सामने आया था। संदिग्धों ने सैन फ्रांसिस्को के पास वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने अंतरराष्ट्रीय आभूषण शो से 73 बैग आभूषणों के साथ निकल रहे बख्तरबंद ट्रक को निशाना बनाया था।
प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा सफल रही, अब क्रोएशिया रवाना
जी7 देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने कनाडा के कनानास्किस पहुंचे पीएम मोदी ने सफल यात्रा के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि कनाडा की यात्रा सफल और बेहद सकारात्मक रही। जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए कनाडा के लोगों और सरकार का आभार। इस आयोजन के दौरान में विविध वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। हम वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनानास्किस में प्रधानमंत्री ने सात देशों के समूह में शामिल वैश्विक नेताओं के साथ देशों के सामने प्रमुख चुनौतियों, धरती पर रहने की परिस्थितियों को बेहतर बनाने, साझा आकांक्षाएं जैसे बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने व्यापार और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के लिए कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज सरीखे नेताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी कनाडा की यात्रा पूरी करने के बाद क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव है।कार्नी के साथ अपनी बातचीत के दौरान, पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच संबंध "बेहद महत्वपूर्ण" हैं। इसलिए दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहिए।
अमेरिका : ब्रेन डेड महिला ने बच्चे को दिया जन्म
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक ब्रेन-डेड (मस्तिष्क-मृत) घोषित की जा चुकी गर्भवती महिला एड्रियाना स्मिथ (31) ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को करीब तीन महीने तक जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया, ताकि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण पूर्ण रूप से विकसित होकर जन्म ले सके।
एड्रियाना की मां एप्रिल न्यूकिर्क ने मीडिया को बताया कि बच्चे का जन्म शुक्रवार की सुबह सिजेरियन तरीके से समय पूर्व हुआ। बच्चे का वजन लगभग 800 ग्राम है और वह नवजात शिशु गहन देखभाल इकाई (निक्कू वार्ड) में है। बता दें कि एड्रियाना स्मिथ पेशे से नर्स और एक पांच वर्षीय बेटे की मां थीं। उन्हें फरवरी में गंभीर सिरदर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां एमोरी यूनिवर्सिटी अस्पताल ने मस्तिष्क में रक्त के थक्के पाए और उन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया। परिवार की मानें तो डॉक्टरों ने बताया कि जॉर्जिया कानून के अनुसार जब भ्रूण में हृदय गति मौजूद हो, तो गर्भावस्था समाप्त नहीं की जा सकती, भले ही महिला ब्रेन डेड क्यों न हो। इसलिए डॉक्टरों ने स्मिथ को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा।
ब्रिटेन में गर्भपात को अपराध से मुक्त करने की पहल, सांसदों ने किया मतदान
ब्रिटिश सांसदों ने मंगलवार को इंग्लैंड और वेल्स में गर्भपात को अपराध से मुक्त करने के लिए मतदान किया। हाउस ऑफ कॉमन्स (निचला सदन) ने एक व्यापक अपराध विधेयक में संशोधन को मंजूरी दे दी, जो महिलाओं को एक पुराने कानून के तहत आपराधिक रूप से दंडित होने से रोकेगा। एक सांसद ने तर्क दिया कि गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए महिलाओं पर मुकदमा चलाना क्रूरता है। इस विधेयक के पक्ष में 379, जबकि विरोध में 137 से मत पड़े। अब इसे हाउस ऑफ लॉर्ड्स (ऊपरी सदन) में भेजा जाएगा। लेबर पार्टी की सांसद टोनिया एंटोनियाजी ने कहा कि यह बदलाव जरूरी था, क्योंकि पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में संदिग्ध अवैध गर्भपात के लिए 100 से अधिक महिलाओं की जांच की है, जिनमें से कुछ का प्राकृतिक गर्भपात हुआ था और कुछ का मरा हुआ बच्चा जन्मा था। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में डॉक्टर कानूनी तौर पर 24 सप्ताह तक गर्भपात कर सकते हैं। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे कि मां की जान को खतरा होने पर 24 माह से अधिक होने पर भी कर गर्भपात सकते हैं। बता दें कि उत्तरी आयरलैंड में गर्भपात को 2019 में अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।
अमेरिका: ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस पहुंचे।