ईरान में रिफाइनरी में धमाका और इटली में दो ट्रेनें टकराईं।
- फोटो : Social Media
ईरान के बिरजैंड विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी में रविवार को भीषण आग लग गई। ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने कहा कि आग लगने की घटना के बाद दमकलकर्मियों को तुरंत ही इसे बुझाने के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पर काबू भी पा लिया गया है। हालांकि, कई घंटों बाद भी रिफाइनरी से धुआं उठता देखा गया।
अभी यह साफ नहीं है कि रिफाइनरी में आग किस वजह से लगी। हालांकि, इससे पहले भी आग लगने की कुछ घटनाओं ने ईरान में विदेशी हमलों की भनक दी है। इतना ही नहीं ईरान की सैन्य, औद्योगिक इकाइयों से लेकर परमाणु फैसिलिटी तक में इस तरह की घटना हो चुकी है।