फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक

Tue, 26 May 2020 06:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उन देशों के लिए चेतावनी जारी की है जहां फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। संगठन ने कहा कि जहां अभी मामले घट रहे हैं वहां इनमें अचानक बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। इसलिए विभिन्न देश केवल इंतजार न करें बल्कि महामारी से निपटने के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के आपातकाल प्रमुख डॉ. माइक रेयान ने कहा है कि दुनिया अभी कोविड-19 संक्रमण की पहली लहर की चपेट में है। उन्होंने कहा कि महामारी लहरों के रूप में आती है, मतलब जिन देशों में संक्रमण के मामले घटे हैं वहां इसी साल इस महामारी की दूसरी लहर आ सकती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी से काफी तेज हो सकती है। 

डॉ. रेयान ने कहा कि महामारी दोबारा उभर सकती है। सिर्फ ये मानकर काम नहीं चल सकता कि आंकड़ों में कमी आ रही है और संकट कम हो रहा है। इसका दूसरा दौर आने की भी आशंका है। उन्होंने यूरोपीय देशों और अमेरिका को चेताते हुए कहा, लगातार जांच के साथ बचाव की रणनीति बनाते रहने की जरूरत है, ताकि दूसरे दौर पर पहुंचने से खुद को रोक सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें