फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: खत्म होगा ट्रेड वॉर, ट्रंप ने कहा- शी जिनपिंग से अच्छी रही वार्ता

Sun, 22 Dec 2019 02:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
President Donald Trump and President Xi Jinping - फोटो : SCMP
विज्ञापन

अमेरिका और चीन के बीच पिछले डेढ़ वर्ष से शुरू ट्रेड वॉर पर दोनों देशों के बीच बनी सहमति की खबरों के बीच पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ट्रेड समझौते को लेकर अच्छी बात हुई है। ट्रंप के इस संबंध में चीन के समकक्ष शी जिनपिंग से बात करने के बाद माना जा रहा है कि दोनों देशों में करीब 18 महीने से जारी ट्रेड वॉर खत्म होने की कगार पर है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, चीन के राष्ट्रपति के साथ हमारे विशाल व्यापार समझौते पर अच्छी बातचीत हुई है। चीन ने पहले ही हमारे कृषि उत्पादों और अन्य की बड़े पैमाने पर खरीद शुरू कर दी है। औपचारिक हस्ताक्षर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा हमारी उत्तर कोरिया और हांगकांग पर भी बात हुई है।

हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया है कि दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर कब किए जाएंगे, लेकिन चीन और अमेरिका में सहमति का बनना सिर्फ दो विकसित देशों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए एक राहत की बात है। इसी एवज में चीन ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी रसायनों पर आयात शुल्क छूट देने का फैसला किया। चीन ने ऐसे उत्पादों की सूची जारी की है, जिन पर अब शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन


चीनी हितों को नुकसान पहुंचा रहा अमेरिकी दखल : शी
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि ताइवान, हांगकांग, शिनझियांग और तिब्बत पर अमेरिकी कृत्यों से दो देशों के बीच रिश्तों पर असर पड़ रहा है। ट्रंप के साथ फोन चर्चा में शी ने कहा कि अमेरिका ने चीन के आंतरिक मामलों में दखल देकर चीनी हितों को नुकसान पहुंचाया है जो द्विपक्षीय सहयोग के लिए नुकसानदेह है। शी ने उम्मीद जताई कि अमेरिका अब हमारी आपत्तियों को अहमियत देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें