फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: विश्व बैंक से 52 अरब रुपये का रियायती कर्ज लेगा नेपाल, व्यापार और तकनीकी विकास में करेगा खर्च

Sun, 18 Sep 2022 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल सरकार की ओर से वित्त सचिव कृष्णा हरि पुष्कर और मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर फारिस हदद-जेर्वस ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा और विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टिन रायसर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बैंक से नेपाल 52.7 अरब रुपये का रियायती कर्ज लेगा। नेपाल इन रुपयों का इस्तेमाल व्यापार को विकसित करने और तकनीकी के क्षेत्र में करेगा। विश्व बैंक ने रविवार को इसकी जानकारी दी। विश्व बैंक ने एक बयान में बताया कि वह नेपाल को 52 अरब रुपये (411 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का रियायती ऋण मुहैया कराएगा।

विज्ञापन


विश्व बैंक की नेपाल इकाई के बयान के मुताबिक, नेपाल सरकार और विश्व बैंक ने नेपाल की क्षेत्रीय परिवहन और व्यापार कनेक्टिविटी (ACCESS) परियोजना में तेजी लाने के लिए 34.96 अरब रुपये (277 मिलियन अमेरीकी डॉलर) और डिजिटल नेपाल त्वरण (डीएनए) परियोजना के लिए 17.79 अरब रुपये (140 मिलियन अमेरीकी डॉलर) के लिए रियायती वित्तपोषण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

बयान में यह भी कहा गया है कि नेपाल सरकार की ओर से वित्त सचिव कृष्णा हरि पुष्कर और मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर फारिस हदद-जेर्वस ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा और विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टिन रायसर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


वित्त सचिव कृष्णा हरि पुष्कर ने इस मौके पर कहा कि ये परियोजनाएं संपर्क और कारोबार को बेहतर बनाकर लोगों और कारोबार का डिजिटलीकरण करने के साथ ही क्षेत्रीय बाजारों में नेपाली कारोबार की पहुंच बढ़ाकर नेपाल की आर्थिक संभावनाओं के लिए नए विकल्प तलाशने में मदद करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें