विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री पिनेलोपी कॉजिनाउ गोल्डबर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री पिनेलोपी कॉजिनाउ गोल्डबर्ग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया। सहकर्मियों को लिखे पत्र में गोल्डबर्ग ने इसे एक मुश्किल फैसला बताया। उन्होंने लिखा, वह अपने पद से 1 मार्च को इस्तीफा देंगी और अध्यापन के क्षेत्र में येल यूनिवर्सिटी लौट जाएंगी। आगे लिखा, आप लोगों के साथ काम करना पुरस्कृत होने जैसा अनुभव रहा। इस दौरान मैंने सुनिश्चित किया कि गरीबों के लिए अवसर पैदा हो सके।