फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप और परिवार के साथ काम करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती: मेलानिया की पूर्व सलाहकार

Wed, 02 Sep 2020 07:05 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump and Melania trump - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
मेलानिया ट्रंप की मित्र और पूर्व सलाहकार स्टेफनी विंस्टन वॉल्कॉफ ने ट्रंप के साथ काम करने को अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया है। स्टेफनी ने मंगलवार को प्रकाशित अपनी किताब ‘मेलानिया एंड मी: द राइज ऐंड फॉल ऑफ माई फ्रेंडशिप विद द फर्स्ट लेडी’  में बहुत से विषयों पर खुलकर लिखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के लिए काम करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। स्टेफनी ने फरवरी 2018 तक व्हाइट हाउस में मेलानिया की सलाहकार के तौर पर काम किया था। वह अवैतनिक व्हाइट हाउस की सलाहकार थीं। लेकिन उस दौरान उन्हें वित्तीय गड़बड़ियों का दोषी ठहराया गया। स्टेफनी ने अपनी किताब में मेलानिया के बारे में कहा, वह वास्तव में मेरी दोस्त नहीं थी। काश मैं उनसे कभी मिली ही न होती। उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क स्थित एक इवेंट प्लानर में मेलानिया से मिली थी। स्टेफनी ने अपनी किताब ‘मेलानिया और मैं: पहली महिला के साथ मेरी दोस्ती के उतार चढ़ाव’ में उनके बारे में कई खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक, मेलानिया पहले उनकी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, जिससे वह अपनी सारे बातें साझा किया करती थीं।

वर्ष 2003 में हुई थी मेलानिया से मुलाकात
स्टेफनी वॉल्कॉफ ने वोग पत्रिका के लिए काम किया है और लगभग एक दशक तक न्यूयॉर्क सिटी में प्रतिष्ठित मेट बॉल की योजना बनाने में भी मदद की है। स्टेफनी पहली बार मेलानिया से तब मिली थी, जब वह साल 2003 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ डेटिंग कर रही थीं।
विज्ञापन


ट्रंप के कार्यक्रम के प्रमुख प्रबंधकों में से एक थीं स्टेफनी
स्टेफनी जनवरी 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के उद्घाटन कार्यक्रमों के प्रमुख प्रबंधकों में से एक थीं और प्रशासन की शुरुआत में ईस्ट विंग में मेलानिया के साथ किया। इसके बाद ही वह उनकी एक विश्वसनीय सलाहकार बन गई। किताब के अनुसार स्टेफनी को वित्तीय गड़बड़ियों के लिए दोषी ठहराया गया जिसके चलते दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती का वहीं पर खत्म हो गई थी।

मां-बेटी के रिश्तों में थी खटास
अपनी किताब में स्टेफनी वे मेलानिया और इवांका के रिश्ते का जिक्र किया है। स्टेफनी ने कहा कि जब हमारी दोस्ती बहुत अच्छी थी तब वह इवांका के बारे में मुझे बताया करती थीं। जिसमें वह हमेशा अपनी बेटी की शिकायत करती थीं। वह उसे हमेशा अपने से कम आंकती थी और उतनी उतनी इज्जत भी नहीं देती थीं जितनी की इवांका हकदार थी। मेवानिया को यह बात अखरती थी कि इवांका की वजह से उन्हें मीडिया में उतना कवरेज नहीं मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें