फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया क्रू के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने वाली महिला अपने घर में मृत मिली

Thu, 04 Jul 2019 12:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयरिश महिला सिमोन बर्नस - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीते साल नवंबर महीने में एयर इंडिया स्टाफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली आयरिश महिला अपने इंगलैंड स्थित घर में एक जून को मृत पाई गई है। 

विज्ञापन


डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। 50 साल की सिमोन बर्नस को अप्रैल में छह माह की जेल हुई थी। विमान में क्रू के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उनपर थूकने के जुर्म में उसे ये सजा हुई थी। उसे करीब दो हफ्ते पहले ही रिहा किया गया है। 

बर्नस ने विमान में वाइन ना मिलने को लेकर स्टाफ से झगड़ा किया था। उसने खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल लॉयर भी बताया था। इस घटना का विमान में बैठे एक यात्री ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसमें उसने कहा था कि वह एशिया और रोहिंगयाओं के लिए बहुत काम कर चुकी है, जिसके लिए उसे कोई पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्नस की मौत की पुष्टि ससेक्स पुलिस ने कर दी है। एयर इंडिया का विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद लंदन के कोर्ट ने मामले में उसे दोषी करार दिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें