फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: सगाई को खास बनाना पड़ा इस कपल को महंगा, महिला की पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

Tue, 25 Jul 2023 01:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुर्की

सार

गुर्सू ने डेमिर को प्रपोज किया था। दोनों ने सगाई कर ली। फिर अपने इस दिन को खास बनाने का फैसला लिया। उन्होंने सूर्यास्त होते हुए खाने और पीने का प्लान बनाया। इसी को लेकर दोनों लोग तुर्की के पोलेंटे केप में पहुंचे।
विज्ञापन
येसिम डेमिर की मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की से एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला की सगाई के तुरंत बाद मौत हो गई। दरअसल, 39 वर्षीय येसिम डेमिर (Yesim Demir) अपनी सगाई के तुरंत बाद फिसलकर 100 फीट नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला 6 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी तुर्की के पोलेंटे केप में अपने प्रेमी निजामेटिन गुर्सू के साथ अपनी सगाई का जश्न मना रही थीं, तभी वह एक पहाड़ी से गिर गई।

विज्ञापन


दिन को खास बनाना पड़ा महंगा
बताया जा रहा है कि गुर्सू ने डेमिर को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने उसी दिन सगाई कर ली। फिर अपने इस दिन को खास बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने सूर्यास्त होते हुए खाने और पीने का प्लान बनाया। इसी को लेकर दोनों लोग तुर्की के पोलेंटे केप में पहुंचे। जैसे ही गुर्सू सामान लेने के लिए कार की ओर वापस लौटे तो उन्हें अचानक चीख सुनाई दी। वह चट्टान के किनारे वापस भागे और देखा कि उनकी मंगेतर पहाड़ी से गिर गई।

100 फीट नीचे गिरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेमिर चट्टान से 100 फीट नीचे गिरी थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। गुर्सू ने मीडिया को बताया कि उन्होंने यह जगह इसलिए चुनी थी क्योंकि उनको लगा यह रोमांटिक होगी। उन्होंने बताया कि दोनों ने थोड़ी शराब पी थी। इसी वजह से शायद वह अपना संतुलन खो बैठी और गिर गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन

अधिकारियों ने तुरंत क्षेत्र को बंद कर दिया और जांच शुरू कर दी। वहीं, डेमिर के दोस्तों का कहना है कि यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई आता है और सूर्यास्त देखता है। हालांकि, सड़कें बहुत खराब हैं और पहाड़ी के किनारों पर कोई सावधानी नहीं है। यहां एक लाइन खींची जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें