फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : हैरी पॉटर होने का दावा कर रही महिला ने कार से न्यूयॉर्क के जज को उड़ाया

Mon, 12 Apr 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , बोका रैटन।

सार

  • बोका रैटन पुलिस ने कहा है कि स्नेप बेतरतीब ढंग से कार चला रही थी। जज को कुचलने के बाद उसने बच्चे को टक्कर मार दी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैरी पॉटर होने का दावा कर रही फ्लोरिडा की एक महिला ने हिट एंड रन मामले में न्यूयॉर्क की संघीय न्यायाधीश को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद भागने के चक्कर में कार को फुटपाथ पर मोड़ने के दौरान महिला ने 6 वर्षीय एक लड़के को भी कुचल दिया, जो घायल है। 

विज्ञापन


जिला जज 75 वर्षीया सैंड्रा फ्यूरस्टेन की मौत के मामले में 23 वर्षीय नस्तासिया स्नेप पर हत्या और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्चे एंथनी ऑवचिनिकोव को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी हालत का पता नहीं चला है।

बोका रैटन पुलिस ने कहा है कि स्नेप बेतरतीब ढंग से कार चला रही थी। जज को कुचलने के बाद उसने बच्चे को टक्कर मार दी और पड़ोस के डिलरे समुद्र तट पर चली गई। वहां वह पुलिस को अकड़ दिखाती रही, लेकिन पुलिस उसे कार से बाहर निकालने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें