पति-पत्नी को धोखा देकर घर से भागने की प्लानिंग कर रहे महिला और पुरुष को एक महिला कैब ड्राइवर ने सबक सिखाया। महिला कैब ड्राइवर के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही 80 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है। महिला की सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडिया के मुताबिक, महिला रॉनी रोजाना की तरह एक आदमी को पिक किया।
घर पर उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। रॉनी वीडियो में कहती है कि उस व्यक्ति की पत्नी और बच्चों ने उसे बाय-बाय किया। साथ ही उसने भी पत्नी और बच्चों को बाय किया। जिसके बाद वह गाड़ी में आकर बैठ गया। रॉनी ने कहा कि कुछ दूरी पर चलने के बाद उसने कार को रोकने के लिए कहा। जिसके बाद महिला कैब ड्राइवर ने कार को रोक दिया और एक महिला को उसने वहां से कार में बैठा लिया। जिसके बाद व्यक्ति का मूड काफी बदल गया। मानो उसे अपनी पत्नी से छूटकारा मिल गया हो। रॉनी का कहना है कि उस व्यक्ति ने महिला को किस करने के बाद ड्राप-ऑफ लोकेशन भी बदल दी। उनके बीच एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को देखकर रॉनी परेशान हो रही थी। रॉनी बताती है कि वह महिला उस व्यक्ति से कहती है कि वह अपनी पत्नी को कब छोड़ रहा है।
रॉनी बताती है कि दोनों की बातें सुनकर वह तंग आ चुकी थी। दोनों गाड़ी में बैठकर घटिया हरकत कर रहे थे। कार में गंदगी फैला रहे थे। उनकी हरकत से परेशान आकर रॉनी ने कैब को ड्रॉप-ऑफ लोकेशन की जगह वापसी उस व्यक्ति के घर जाने का फैसला ले लिया। रॉनी ने बताया कि उसके घर की वहां से दूरी करीब आठ किलोमीटर थी। लिहाजा उन्होंने कार कार घुमाई और उस आदमी को महिला के साथ उसके घर के बाहर उतार दिया।
रॉनी बताती है कि उनकी घर से बाहर जाने की प्लानिंग नाकाम हो चुकी थी। दोनों घर से सामान लेकर निकले थे। रॉनी बताती है कि इस तरह के लोगों को सबक जरुर मिलना चाहिए। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सुपरहीरो तक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत अच्छा लगा कि आपने उसको सबक सिखाया'। यूजर ने लिखा कि 'क्या पता उस आदमी की पत्नी भी पीठ पीछे ऐसा ही कर रही हो, हम कौन होते हैं किसी को अपराधी ठहराने वाले'।