फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudiksha Konanki: 'हमारी बेटी डूब गई ये स्वीकार करना मुश्किल', दर्द भरे शब्दों में बोले सुदीक्षा के माता-पिता

Thu, 20 Mar 2025 01:35 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पुंटा काना

सार

सुदीक्षा कोनांकी के माता-पिता ने आखिरकार ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी बेटी की मौत लहर में डूबने से हुई है। हालांकि इस दुख के समय में ये बात स्वीकार करना उनके लिए बहुत कठिन है। इसके लिए उन्होंने कहा कि यह बात स्वीकार करना हमारे लिए मुश्किल है कि हमारी बेटी की मौत डूबने से हुई है....
विज्ञापन
सुदीक्षा कोनांकी मामला - फोटो : ANI/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिकन गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई 20 वर्षीय भारतवंशी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के लापता होने के बाद अब उनके माता-पिता ने यह स्वीकार किया है कि उनकी बेटी डूबकर मर गई है। बता दें कि भारतीय मूल की सुदीक्षा कोनांकी अमेरिका में पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं। वे अपनी पांच महिला मित्रों के साथ डोमिनिकन गणराज्य के पुंटा काना रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रही थीं, जिस दौरान वे 6 मार्च से लापता हो गई थी। 

बेटी की मौत पर पिता स्तभ्द

विज्ञापन

सुदीक्षा के पिता सुब्बारायडू कोनांकी ने एक बयान में कहा कि वे अपनी बेटी की मौत को स्वीकार करने के लिए बहुत दुखी हैं। साथ ही उन्होंने सभी से प्रार्थना करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास दो छोटे बच्चे हैं जिनकी देखभाल करनी है, इसलिए वे कुछ समय और गोपनीयता की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: अब यूक्रेनी बिजली संयंत्रों पर अमेरिका की नजर? ट्रंप ने जेलेंस्की से सुरक्षा का वादा किया

डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारी का बयान
इसके साथ ही डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने कहा कि सुदीक्षा के लापता होने के मामले में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि सुदीक्षा और एक आदमी समुद्र तट पर तैरने गए थे, लेकिन एक बड़ी लहर में फंसने के बाद वह गायब हो गईं। सुरक्षा कैमरों से पता चला कि उसके साथ यात्रा कर रही अन्य महिलाएं सुबह वापस अपने होटल चली गई थीं। पुलिस ने उस आदमी से पूछताछ की है, लेकिन उसे संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन


रीबे पुलिस ने दी जानकारी
खबरों के मुताबिक अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के छात्र जोशुआ रीबे ने सुदीक्षा को आखिरी बार देखा था। रीबे ने पुलिस को बताया कि वह समुद्र तट पर कोनांकी के साथ शराब पी रहा था इसी दौरान समुद्र में तेज लहरें उठीं और दोनों पानी में चले गए। रीबे के मुताबिक वह एक लाइफगार्ड रह चुके हैं, वे दीक्षा को किनारे तक लाने में सफल रहे। समुद्र तट पर दीक्षा को उल्टी हुई।

ये भी पढ़ें:-  Sudiksha Konanki Missing: 20 वर्षीय भारतवंशी छात्रा का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, समुद्र तट से हुई थी लापता
विज्ञापन


इसके साथ ही रीबे ने बताया कि थोड़ी देर बाद दीक्षा ने उनसे कहा कि वह अपना सामान लाने जा रही है, जब उसने रिसॉर्ट की तरफ नजर दौड़ाई तो दीक्षा का कहीं पता नहीं चला। बाद में गायब होने की खबरें सामने आने पर उसे काफी हैरानी हुई। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने उस व्यक्ति का पासपोर्ट जब्त कर लिया है जो सुदीक्षा के साथ आखिरी बार था और उसकी जांच की जा रही है, लेकिन अब तक उस पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

ये भी देखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें