फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: विस्कॉन्सिन राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

Thu, 07 Jan 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन जे वॉस ने आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को लिखे पत्र में वॉस ने आग्रह किया कि भारत सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और प्रभावित किसानों की चिंताओं को सुनना चाहिए।

विज्ञापन


भारत सरकार से कानूनों पर दोबारा विचार करने का किया आग्रह
विस्कॉन्सिन के विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन जे वॉस ने भारत सरकार से कानूनों पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। चार जनवरी को लिखे पत्र में वॉस ने कहा है कि विस्कॉन्सिन और भारत में एक समानता है कि दोनों की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। किसानों का हमारी अर्थव्यवस्था  में बड़ा योगदान है।

यह मेरे लिए बड़ी बात होगी कि हम उनकी राय जाने बिना उन्हें प्रभावित करने वाले कानून बनाएं या उनके शांतिपूर्ण इकट्ठे होने के अधिकार में अड़चन डालें। वॉस ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी और किसानों के की चिंता सुनेगी। गौरतलब है कि भारत किसान आंदोलन को आंतरिक मामला बताते हुए विदेशी नेताओं की टिप्पणी को खारिज कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें