फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एक और अश्वेत को पुलिस ने मारी गोली, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विस्कॉन्सिन
विज्ञापन
अश्वेत व्यक्ति की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में पुलिस द्वारा रविवार को एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। गोलीबारी के बाद अशांति फैलने के बाद शहर में अधिकारियों ने रात भर के लिए कर्फ्यू घोषित कर दिया। रविवार रात पुलिस मुख्यालय पर सैकड़ों लोगों ने मार्च किया। वाहनों को आग लगा दी गई और प्रदर्शनकारियों ने पीछे नहीं हटने के नारे लगाए।

विज्ञापन


केनोशा पुलिस विभाग ने कहा कि गोलीबारी में शामिल अधिकारी ने रविवार को 17:00 बजे हुए हादसे के बाद तुरंत पीड़ित ब्लेक को तत्काल सहायता प्रदान की, और उन्हें गंभीर हालत में मिल्वौकी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें कहा गया है कि पुलिस एक घरेलू घटना का जवाब दे रही थी, हालांकि उसने इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई। उधर ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में ब्लेक को पीठ में गोली मारते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन




पीड़ित की पहचान जैकब ब्लेक के रूप में हुई है। ब्लेक के परिवार ने बताया कि उसे सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया है और अभी वह गहन देखभाल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें