फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क के खिलाफ विस्कोंसिन अटॉर्नी ने किया मुकदमा, मतदाताओं को 10 लाख डॉलर देने से रोकने की मांग

Sat, 29 Mar 2025 08:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राजनीति में एलन मस्क की सक्रियता कई लोगों को खटक रही है। यही वजह है कि जहां एक तरफ उनकी कंपनी टेस्ला की कारों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं अब विस्कोंसिन के अटॉर्नी जनरल ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। 
विज्ञापन
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्कोंसिन के डेमोक्रेट अटॉर्नी जनरल ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा एलन मस्क द्वारा विस्कोंसिन के मतदाताओं को 10 लाख डॉलर इनाम देने से रोकने के लिए दायर किया गया है। एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सुप्रीम कोर्ट जज के लिए मतदान कर चुके दो भाग्यशाली मतदाताओं को 10-10 लाख डॉलर देने का एलान किया था। अब अटॉर्नी जनरल जोश कोल ने डेन काउंटी सर्किट कोर्ट में मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है ताकि मस्क यह भुगतान न कर सकें। 
विज्ञापन


एलन मस्क के पोस्ट पर हुआ विवाद
एलन मस्क ने गुरुवार को पोस्ट में लिखा था कि वे रविवार को विस्कोंसिन में रैली करेंगी और उसमें मतदान कर चुके दो भाग्यशाली लोगों को 10-10 लाख डॉलर देंगे। ये पैसे बतौर प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे। हालांकि मस्क की इस पोस्ट पर विवाद हो गया है। लोगों का कहना है कि मस्क का यह एलान विस्कोंसिन के मतदान कानूनों का उल्लंघन है। दरअसल विस्कोंसिन में मतदान के बदले मतदाताओं को पैसे या तोहफा देना कानूनी तौर पर प्रतिबंधित है। विवाद के बाद मस्क ने भी अपनी पोस्ट को डिलीट कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Elon Musk: टेक दिग्गज एलन मस्क ने बेचा एक्स, इस कंपनी से 33 अरब डॉलर में की डील
विज्ञापन
विज्ञापन


जज के चुनाव पर पूरे देश की निगाहें
बता दें कि विस्कोंसिन में सुप्रीम कोर्ट जज के लिए मतदान होना है। यह चुनाव तय करेगा कि विस्कोंसिन में अदालत पर वैचारिक नियंत्रण किस पार्टी का होगा। चुनाव में रूढ़िवादी उम्मीदवार ब्रैड शिमेल और उदारवादी सूसन क्राफोर्ड के बीच है। शिमेल का समर्थन राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं और क्राफोर्ड के समर्थन में पूर्व राष्ट्रपति और डेमोक्रेट नेता बराक ओबामा हैं। यही वजह है कि विस्कोंसिन के चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं। सरकार के गर्भपात कानून, मतदान कानून और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर लाए गए प्रस्तावों के लिहाज से ये चुनाव अहम है। 

ये भी पढ़ें- Elon Musk: लग्जरी छोड़, जमीन पर सोने वाला दुनिया का सबसे अमीर इंसान, जानें एलन मस्क की दिनचर्या

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें