फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के जंगलों में फैली आग, 11,000 लोग निकलने को हुए मजबूर

Tue, 04 Jun 2019 10:18 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कनाडा के अल्बर्टा में जंगल की आग ने 700,000 एकड़ से अधिक भूमि को जला दिया है और 11,000 लोगों को वहां से निकलने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रांतीय सरकार ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


अलबर्टा की सरकार ने कहा कि इस क्षेत्र में कम से कम दो जंगलों में आग अनियंत्रित हैं - चकेग क्रीक वाइल्डफायर और जैकपॉट क्रीक वाइल्डफायर।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि हाई लेवल के शहर से महज दो मील दक्षिण में मैकेंजी काउंटी में जलने वाले चकेग क्रीक जंगली आग ने लगभग 6,92,000 एकड़ भूमि को जला दिया है, जबकि जैकपॉट क्रीक आग ने 61,000 एकड़ से ज्यादा भूमि जला दिया है।

आग मई के आखिर में लगी और इलाके में शुष्क परिस्थितियों के कारण बढ़ती गई। प्रभावित क्षेत्र के स्कूल बंद हैं क्योंकि लोगों को यहां से निकलने के आदेश दिए गए हैं। कुछ स्कूलों ने तो यह घोषणा कर दी है कि वे अगले सत्र के शुरू होने तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


अलबर्टा वाइल्डफायर के अनुसार, सोमवार सुबह तक अल्बर्टा में 28 जंगल जल गए थे। उनमें से आठ "नियंत्रण से बाहर हैं।"

अलबर्टा सरकार ने सोमवार को कहा कि बढ़ते आग पर काबू पाने के लिए 2,300 से अधिक दमकल कर्मियों ने 228 हेलीकॉप्टरों और 28 एयर टैंकरों का उपयोग किया है। आग से धुआं इतना व्यापक रूप से फैल गया कि यह सोमवार से दक्षिण-पूर्वी अमेरिका के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें