फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की ग्रेजुएशन करने की जिद, आठवीं पास पति ने सरप्राइज देने के बहाने पांच उंगलियां काटीं

Tue, 14 May 2019 10:41 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ग्रेजुएशन करने की ऐसी सजा दी कि सुनकर रुह कांप जाए। पत्नी ग्रेजुएशन करना चाहती थी जिससे आठवीं पास पति भड़क गया। गुस्साए पति ने पत्नी के हाथ की पांच उंगलियां काट दीं। 

विज्ञापन


रफीकुल सऊदी अरब में काम करता था। वह कुछ ही दिनों पहले बांग्लादेश लौटा था। उसकी पत्नी हवा अख्तर ने रफीकुल की मंजूरी के बिना ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू कर दी। रफीकुल ने उसे पढ़ाई जारी रखने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पर पत्नी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी।

पत्नी की इस जिद से पति इतना भड़क गया कि उसने सजा देने का मन बना लिया। रफीकुल ने सरप्राइज देने की बात कहकर पत्नी की आंखों पर पट्टी बांधी। उसके बाद हाथ की पांच उंगली काट दीं। हवा ने कहा कि पति के रिश्तेदार ने कटी हुई उंगलियां कूड़ेदान में डाल दीं, ताकि कोई डॉक्टर उन्हें जोड़ न पाए।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। रफीकुल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद वापस अपने माता-पिता के घर आ गई है। 

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साल भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जून में एक बेरोजगार आदमी ने ढाका यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी की आंखें इसलिए निकाल ली थीं ताकि वह कनाडा यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल न कर सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें