फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश शाही परिवार में आया नया शहजादा, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन ने दिया बच्चे को जन्म

Mon, 06 May 2019 07:50 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ब्रिटेन के शाही परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्केल ने बच्चे को जन्म दिया है। शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। अभी बच्चे का नाम की घोषणा नहीं की गई है। लंदन के समयानुसार सुबह 5.26 बजे मेगन ने बच्चे को जन्म दिया।  बता दें कि ब्रिटिश राजघराने में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी की डिलीवरी शाही परिवार के डॉक्टर नहीं कराई है। मेगन ने शाही परिवार के डॉक्टरों से डिलीवरी कराने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी सूट-बूट पहने हुए शख्स से अपनी डिलीवरी नहीं कराना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें