फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर भाजपा ने कसा तंज, प्रियंका बोलीं- मोदी जी आधा समय विदेश में बिताते हैं

Wed, 10 Dec 2025 02:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Politics: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सांसद राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर भाजपा की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि जब पीएम मोदी आधा समय विदेश में बिताते हैं तो विपक्ष के नेता पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे और भारतीय समुदाय व जर्मन मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी की आगामी जर्मनी यात्रा को लेकर भाजपा की आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना लगभग आधा समय देश के बाहर बिताते हैं।
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे। इस दौरान वह भारतीय समुदाय से मिलेंगे और जर्मन मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'ये गैर-जिम्मेदाराना हरकत', वीर सावरकर के नाम वाले सम्मान के एलान पर भड़के शशि थरूर
विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी की आगामी विदेश यात्रा पर तंज कसा और कहा कि 'राहुल तो विपक्ष के नेता नहीं, बल्कि पर्यटन के नेता हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा कि संसद 19 दिसंबर तक चल रही है। लेकिन राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के दौरान भी राहुल विदेश में थे और बाद में जंगल सफारी पर चले गए थे।



प्रियंका गांधी ने भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कहा, मोदी जी अपने काम का आधा समय विदेश में बिताते हैं... फिर विपक्ष के नेता के विदेश जाने पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी को बताया 'पार्ट-टाइम' राजनेता, आगामी जर्मनी दौरे को लेकर साधा निशाना

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर रहेंगे और उनके साथ सैम पित्रोदा भी होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें