फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19: डब्ल्यूएचओ ने चेताया, हो सकता है कभी न मिले कोरोना का निदान

Tue, 04 Aug 2020 07:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। पूरा विश्व इस मर्ज की दवा ईजाद करने में पूरी ताकत से जुटा है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक डरावनी चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य संबंधी दुनिया के सबसे बड़े संगठन का कहना है कि वैक्सीन बनने के दृढ़ विश्वास के बीच संभव है कि कोरोना महामारी का प्रभावी समाधान कभी न निकले। साथ ही कहा, हो सकता है कि सामान्य स्थिति बहाल होने में लंबा वक्त लगे।




दुनिया भर में 1.81 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी से प्रभावित हैं और करीब 6.88 लाख से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रॉस एधनोम घेब्रेयसस और संगठन के आपातकालीन प्रमुख माइक रयान ने सभी देशों से स्वास्थ्य उपायों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया है। जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई और जांच शामिल हैं।
विज्ञापन


टेड्रॉस ने जेनेवा स्थित मुख्यालय में वर्चुअल प्रेसवार्ता में कहा कि सभी लोगों और सरकारों को संदेश बिलकुल स्पष्ट है कि उक्त सभी उपायों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि फेस मास्क को दुनिया भर में एकजुटता का प्रतीक बनना चाहिए।

अभी इससे बचने का कोई उपाय नहीं
रयान ने कहा कि कई वैक्सीन तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में हैं। हम सब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कई वैक्सीन लोगों को संक्रमित होने से बचा लेंगे। हालांकि इस वक्त इससे बचने का कोई उपाय नहीं है और हो सकता है कि कभी न मिले।

रयान ने कोरोना के सबसे ज्यादा प्रसार वाले ब्राजील, भारत सहित तमाम देशों से कहा है कि इसके सामान्य होने में लंबा वक्त और निरंतर प्रतिबद्धता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चीन गई एक जांच टीम अब तक नहीं लौटी है, जिसे कोराना वायरस का उद्गम स्थान बताया जा रहा है।

बच्चों को स्तनपान कराते रहने पर जोर
टेड्रॉस ने सभी माताओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्तनपान कराती रहें, बेशक वो कोरोना संक्रमित ही क्यों न हों। स्तनपान का लाभ यह है कि यह संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें