फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे डब्ल्यूएचओ प्रमुख, ट्वीट कर बताया सेहत का हाल

Mon, 02 Nov 2020 08:04 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अभी ठीक महसूस कर रहे हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क के रूप में पहचाना गया, जो कोरोना वायरस से संक्रमित था। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन मैं आने वाले दिनों में डब्ल्यूएचओ प्रोटोकॉल के अनुरूप आइसोलेशन और घर से काम करूंगा। 



कोरोना वायरस से दुनियाभर में चार करोड़ 60 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, दिसंबर 2019 में पहली बार सामने आने वाले इस वायरस के चलते अब तक दुनियाभर में 12 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें