फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO: विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक, बूस्टर खुराक देने की मिल सकती है मंजूरी

Tue, 07 Dec 2021 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक होगी। उमीद जताई जा रही है कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वैक्सीनन और मास्क जरूरी है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया दहशत के साए में है। विकसित राष्ट्रों के अलावा कई देशों में बूस्टर खुराक देने की मांग हो रही है। आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक होने जा रही है। बैठक में बूस्टर खुराक को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में इम्यूनोजेनेसिटी, प्रभावशीलता, सुरक्षा, साक्ष्य पर भी चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन


नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने केंद्र सरकार से डाक्टर स्वास्थ्यकर्मियों व सफाईकर्मियों सहित सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने की मांग की थी। साथ ही इसके अलावा संसद की एक समिति ने मौजूदा वैक्सीन के प्रभाव का मूल्यांकन करने और बूस्टर डोज की आवश्यकता पर शोध करने की सिफारिश की है। 

बच्चों के टीकाकरण पर अभी फैसला नहीं
हालांकि अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके साथ ही बच्चों के टीककरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कुछ दिन पहले कहा था कि वैज्ञानिक सलाह पर सरकार बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें