फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Katz: कौन हैं इस्राइल के नए रक्षा मंत्री काट्ज? जिन्हें गैलेंट पर गाज के बाद मिली जिम्मेदारी; जानें

Wed, 06 Nov 2024 08:06 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

वर्तमान में इस्राइल इस समय सात मोर्चों पर जंग लड़ रहा है, जिसमें सबसे अहम गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई है। जारी जंग के बीच पीएम ने रक्षा मंत्री के रूप में इस्राइल काट्ज को नियुक्त किया है। 
 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज - फोटो : एक्स/ इस्राइल काट्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी है। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइल से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया है। वहीं उनकी जगह इस्राइल काट्ज को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


कई बार मतभेद उभरे
रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में जारी युद्ध के दौरान नेतन्याहू और गैलेंट के बीच कई बार मतभेद उभरे हैं। ऐसे में इस्राइली प्रधानमंत्री ने जंग के बीच रक्षा मंत्री को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब गैलेंट के सैन्य अभियानों के प्रबंधन पर भरोसा नहीं था। 

हमास और लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई
वर्तमान में इस्राइल इस समय सात मोर्चों पर जंग लड़ रहा है, जिसमें सबसे अहम गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई है। इसके अलावा, ईरान, सीरिया, इराक और हूती विद्रोहियों से भी इस्राइली सेना लोहा ले रही है। जारी जंग के बीच पीएम का ये फैसला बेहद चौंकाने वाला है। अब नेतन्याहू ने गैलेंट के स्थान पर रक्षा मंत्री के रूप में विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं कुछ काट्ज के बारे- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें