फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Epstein: कौन है रहस्यमयी महिला कारिना शुलियाक, जिसे एपस्टीन ने अपना वारिस बनाया; आखिरी कॉल भी उसे ही किया था

Tue, 10 Feb 2026 09:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कई लोग इन दिनों चर्चा में हैं। अब एक कारिना शुलियाक नाम की महिला की चर्चा है, जिसे एपस्टीन की बेहद करीबी बताया जा रहा है। कारिना को ही एपस्टीन ने मरने से पहले आखिरी बार कॉल की थी और कारिना को ही अपनी अरबों रुपये की संपत्ति का वारिस बनाया है। 
विज्ञापन
कारिना शुलियाक - फोटो : एक्स/@KremlinTrolls
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को लेकर कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में हलचल मचाई है। अब एपस्टीन फाइल्स के नए जारी दस्तावेजों में एक रहस्यमयी महिला ने भी लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाया है। ये महिला है कारिना शुलियाक, जो जेफ्री एपस्टीन की बेहद करीबी थी और उसे ही एपस्टीन ने अपनी अरबों रुपये की संपत्ति का वारिस बनाया है। गौरतलब है कि अपनी मौत से पहले एपस्टीन ने आखिरी कॉल कारिना को ही किया था। 
विज्ञापन


कौन है कारिना शुलियाक
  • कारिना बेलारूस की एक डेंटिस्ट है, जिसे अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में एपस्टीन की प्रेमिका बताया गया है।
  • एपस्टीन के जीवन में उसका गहरा असर था और अगस्त 2019 में जब एपस्टीन ने आत्महत्या की थी तो उसने आखिरी बार कारिना से ही बातचीत की थी।
  • यौन तस्करी के मामलों में फंसने के बाद एपस्टीन से उसके करीबी दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया था और सिर्फ कारिना शुलियाक ही थी, जो आखिरी समय तक एपस्टीन के संपर्क में थी, इससे दोनों के रिश्तों की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
  • कारिना शुलियाक (36 वर्षीय) पहली बार साल 2010 में एपस्टीन से मिली थी। उस वक्त कारिना 20 साल की थी और दोनों की मुलाकात बेलारूस के मिंस्क में हुई।
  • दोनों की एक कॉमन दोस्त ने दोनों की मुलाकात कराई थी। एपस्टीन फाइल्स में बताया गया है कि जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई और कारिना एपस्टीन की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हो गई।
  • कारिना को अमेरिका में बसाने में भी एपस्टीन का ही हाथ था। 
  • एपस्टीन फाइल्स में बताया गया है कि दोनों के रिश्ते करीबी, भावनात्मक थे और एपस्टीन उसे अपनी प्रेमिका और मंगेतर बताता था। एपस्टीन ने कारिना के लिए सगाई की महंगी हीरे की अगूंठी भी खरीदी थी। 
  • कारिना ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से डेंटल मेडिसिन की पढ़ाई की और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने में भी जेफ्री एपस्टीन ने ही कारिना की मदद की थी। इसके लिए एपस्टीन ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल किया था। 
  • एपस्टीन फाइल्स में इस बात का भी जिक्र है कि एपस्टीन का महिलाओं से घिरे रहना कारिना को पसंद नहीं था और दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा भी हुआ था। 
  • साल 2016 में जब कारिना ब्रिटेन घूमने गई थी तो तब एपस्टीन ने ही प्रिंस एंड्रयू से बात करके कारिना के दौरे के लिए इंतजाम करने की अपील की थी। एपस्टीन फाइल्स में प्रिंस एंड्रयू का भी नाम है। 
ये भी पढ़ें-  UK: पहले माफी, फिर सांसदों से समर्थन; अब ब्रिटिश PM के बदले सुर, कहा- पद नहीं छोड़ूंगा, आखिरी दम तक लड़ूंगा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें