कोरोना वायरस महामारी से दुनिया काफी प्रभावित हुई है। कोरोना की वैक्सीन के आ जाने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सब ठीक होगा। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस घ्रेबियन ने अपील की कि महामारी के अंत तक कोरोना वायरस पेटेंट के अधिकारों को माफ किया जाए।
आपको बता दें, दुनियाभर में ऐसी कई कंपनियां हैं जो वैक्सीन का उत्पादन करती हैं। लेकिन कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का अधिकार अभी कुछ ही कंपनियों के पास है। छोटी कंपनी जो वैक्सीन बनाती हैं, उनके पास वैक्सीन अधिकार नहीं होने के कारण आपूर्ति में कमी हो रही है। टेड्रोस ने इस बात का उल्लेख किया कि अमेरिका के संयुक्त प्रयास से इस हफ्ते बीस से ज्यादा देशों को कोवैक्स वैक्सीन वितरित की गई है।
भारत से कई देशों को वैक्सीन की सप्लाई शुरू
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली कोवैक्स पहल के तहत, भारत से कोरोनावायरस वैक्सीनों की खेप, घाना सहित अन्य जरूरतमन्द देशों के लिए, रवाना किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की भारत में प्रतिनिधि डॉक्टर यासमीन अली हक ने कोवैक्स वैक्सीन वितरण की शुरुआत को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे, कोविड-19 महामारी पर काबू पाने की दिशा में लिया गया एक बड़ा कदम बताया।