फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता, डेक्सामेथासोन दवा को लेकर कही ये बात

Mon, 22 Jun 2020 10:03 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
विज्ञापन
टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि रविवार को दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक लाख 83 हजार मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि यह संख्या अब तक एक दिन में सामने आने वाले मामलों में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


टेड्रोस ने कहा, अभी तक डब्ल्यूएचओ के पास आठ लाख 80 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आ चुके हैं और चार लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की इस महामारी के चलते मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में कोरोना के मामलों और इससे होने वाली मौत में तेज वृद्धि देखी गई है।



उन्होंने कहा, डब्ल्यूएचओ इस बात पर जोर देता है कि डेक्सामेथासोन दवा का उपयोग क्लिनिकल पर्यवेक्षण के तहत केवल कोरोना के गंभीर रोगियों के लिए किया जाना चाहिए। इस बात का कोई सबूत नहीं कि यह दवा हल्के लक्षण वाले रोगियों के लिए निवारक उपाय के रूप में काम करती है। इससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन




ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की है कि डेक्सामेथासोन नाजुक हालत में पहुंचे कोरोना के मरीजों में मौत का खतरा 35 फीसदी तक कम करती है। भारत में भी कोरोना मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दवा सस्ती भी है और आसानी से उपलब्ध भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें