विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. ट्रेड्रॉस ए. गेबरेसस ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन निष्पक्षता का समर्थन करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोवैक्स के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और कोविड-19 वैक्सीन की खुराकें देना 60 से अधिक देशों की सहायता कर रहा है। ये देश अपने स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों का टीकाकरण का काम शुरू कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि अन्य देश आपका अनुसरण करेंगे।