विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम
- फोटो : Facebook
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने शुक्रवार को अमीर देशों से अपील की कि वह बच्चों को टीका लगाने के स्थान पर टीके की खुराकें कोवाक्स में दान करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी का दूसरा साल बेहद घातक रहा। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने अमीर देशों से अनुरोध किया कि बच्चों को टीका लगाने के स्थान पर इन्हें दान करें।