MV Chem Pluto hit by drone attack
- फोटो : ANI
भारतीय जहाज पर हमला कब और कैसे हुआ?
पहला ड्रोन हमला अरब सागर में 'एमवी केम प्लूटो' पर हुआ। दरअसल, सऊदी अरब से मंगलोर आ रहे जहाज 'एमवी केम प्लूटो' पर शनिवार (23 दिसंबर) सुबह करीब 10 बजे अरब सागर में हमला किया गया था। यह हमला पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर किया गया था। इस पर चालक दल के सदस्य के रूप में 20 भारतीय और एक वियतनामी तैनात थे। हमले के बाद एमवी प्लूटो पर आग लग गई थी जिसे बाद में बुझा दिया गया।
उधर हमले की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने जहाज की सुरक्षा के लिए एक एयरक्राफ्ट रवाना किया। साथ ही भारतीय तटरक्षक बलों के जहाज आईसीजीएस को भी टैंकर की सुरक्षा के लिए रवाना किया गया। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम की पहरेदारी में जहाज सोमवार को मुंबई बंदरगाह पहुंचा।
वहीं, भारतीय अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एमवी साईं बाबा नाम का एक वाणिज्यिक तेल टैंकर दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन हमले का शिकार हुआ। इसमें भी किसी के घायल होने या क्षति की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि एमवी साईं बाबा जहाज पर गैबॉन का ध्वज लगा हुआ है और इसे भारतीय शिपिंग रजिस्टर से प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
लाल सागर में मालवाहक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला