फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कौन हैं इल्हान उमर?: PoK का दौरा किया, भारत के खिलाफ अमेरिकी संसद में प्रस्ताव लाईं, सगे भाई से शादी का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 01:38 PM IST

सार

इल्हान उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में धार्मिक अल्पसंख्यकों को दबाया जाता है। हिंसक हिंदू राष्ट्रवादी समूहों का हौसला बढ़ाया जाता है और पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रशिदा तलैब और इल्हान उमर ने पीएम मोदी का विरोध किया है - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के इस संबोधन का अमेरिका की दो महिला सांसदों ने बहिष्कार करने का एलान किया है। इल्हान उमर और रशिदा तलैब नाम की सांसदों ने भारत में अल्पसंख्यकों के शोषण का आरोप लगाया है।  

कौन हैं इल्हान उमर
इल्हान का जन्म सोमालिया में हुआ। सोमालिया में जारी गृह युद्ध के बीच उनके परिवार ने सोमालिया छोड़कर केन्या के शरणार्थी कैम्प में शरण ली। उस वक्त इल्हान की उम्र आठ साल थी। करीब चार साल तक उनके परिवार ने केन्या का शरणार्थी कैम्प में बिताए। 1990 में उनका परिवार यहां से अमेरिका आ गया। अमेरिका में इल्हान ने राजनीति में अपना करियर बनाया। कहते हैं कि उनके दादा ने इसके लिए उन्हें प्रेरित किया। 2016 में इल्हान उमर चुनाव जीतकर मिनिसोटा की प्रतिनिधि सभा पहुंची। 2019 में इल्हान मिनिसोटा से सांसद चुनी गईं। अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य  बनने वाली इल्हान उमर पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं। इसके साथ ही इल्हान उमर मिनिसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली भी पहली अश्वेत महिला हैं। अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी इल्हान उमर शामिल हैं। 

रशिदा तलैब कौन हैं?
रशिदा तलैब मिशिगन से सांसद हैं। फिलिस्तीनी मूल के माता-पिता के 14 बच्चों में रशिदा तलैब सबसे बड़ी हैं। उनका जन्म मिशिगन से डेट्रॉइट शहर में हुआ। रशिदा 2008 में मिशिगन की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं। वे मिशिगन की प्रितिनिधि सभा में चुनी जाने वाली पहली मुस्लिम महिला थीं।

इल्हान उमर - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी के संबोधन पर इन दोनों नेताओं ने क्या कहा?
इल्हान उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में धार्मिक अल्पसंख्यकों को दबाया जाता है। हिंसक हिंदू राष्ट्रवादी समूहों का हौसला बढ़ाया जाता है और पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता है। मैं मोदी के भाषण में शामिल नहीं होऊंगी।'  

सांसद रशिदा तलैब ने लिखा कि 'यह बेहद शर्मनाक है कि मोदी को हमारी राष्ट्रीय राजधानी में मंच दिया जा रहा है जबकि उनका मानवाधिकारों के उत्पीड़न का लंबा इतिहास है। मुस्लिमों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना और मीडिया को सेंसर करना अस्वीकार्य है। मैं मोदी के संयुक्त सत्र के संबोधन का बहिष्कार करूंगी।'

पहले भी भारत विरोधी कई विवादित बयान दे चुकीं हैं इल्हान उमर
इल्हान उमर ने पिछले साल अप्रैल में अमेरिकी संसद में कहा था, ‘आखिर मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ और क्या-क्या जुल्म करेगी तब जाकर बाइडन प्रशासन कुछ कहेगा?’ उन्होंने अमेरिका के भारत समेत कई देशों के साथ रिश्तों को 'ऐतिहासिक अन्याय' की संज्ञा दी थी। इल्हान उमर अमेरिकी संसद में भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव भी लाईं थीं। इसमें कहा गया था कि भारत को एक ऐसा देश घोषित किया जाए जहां पर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का कथित उल्लंघन होता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत में अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

इल्हान उमर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत विरोधी के तौर पर है इल्हान की पहचान
अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर की भारत विरोधी के तौर पर पहचान है। पिछले साल ही इल्हान पाकिस्तान दौरे पर आईं थीं। इस दौरान वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) भी गईं थीं। भारत ने उनके दौरे पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसकी निंदा की। इसके बाद बाइडन प्रशासन को इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी। भारत की आपत्ति के बाद अमेरिकी सरकार ने इल्हान के दौरे से पल्ला झाड़ लिया था। सरकार ने कहा था कि उनका दौरा अमेरिकी सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं था। जिस वक्त पाकिस्तान में सत्ता के लिए बवाल चल रहा था। इमरान अमेरिका पर उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे थे। तब भी इल्हान उमर पाकिस्तान गईं थीं। एक ओर इमरान पाकिस्तानी जनता को यह बता रहे थे कि अमेरिका उनके खिलाफ साजिश रच रहा है वहीं, दूसरी ओर इल्हान उमर पाकिस्तान जाकर उसी इमरान खान से मिल रही थीं।  

भारत की तरह ही इल्हान इस्राइल के विरोध के लिए भी जानी जाती हैं। इसी वजह से उन्हें विदेश मामलों की समिति से मतदान के बाद हटा दिया गया था। सदन ने उनको हटाने लिए इस्राइल के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणियों और उनकी निष्पक्षता पर चिंताओं का हवाला दिया था। 

ट्रम्प ने लगाए थे इल्हान पर भाई से शादी करने के आरोप
पिछले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक रैली के दौरान उन्होंने न्याय विभाग से सासंद इल्हान उमर की जांच की अपील की थी। अपने भाषण में ट्रंप ने डेमोक्रेट सांसद के खिलाफ अपमानजनक और अपुष्ट आरोपों को दोहराया कि उन्होंने अपने सगे भाई से शादी की और गैरकानूनी तरीके से अमेरिका आकर बस गईं। 

राष्ट्रपति ने मिनेसोटा सांसद इल्हान उमर पर "नफरत" करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा था कि "इल्हान उमर हमारे देश से नफरत करती हैं। वह एक ऐसी जगह से आती हैं, जहां सरकार भी नहीं है, और फिर वह यहां आती हैं और हमें बताती हैं कि हमारे देश को कैसे चलाना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next