विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने आपातकालीन उपयोग सूची के लिए सिनोवैक बायोटेक द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि चीन की यह दूसरी कंपनी है जिसे डब्ल्यूएचओ से आपात मंजूरी मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार कंपनी ने इस वैक्सीन को 18 साल से अधिक उम्र के वयस्कों को देने की सिफारिश की है। वहीं दूसरी खुराक 2-4 सप्ताह बाद देने की राय दी गई है।