फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- श्वेत राष्ट्रवाद व्यापक खतरा नहीं

Sat, 16 Mar 2019 11:08 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हुआ नरसंहार यह नहीं दर्शाता कि विश्व में श्वेत राष्ट्रवाद एक बढ़ती समस्या है। ट्रम्प ने शुक्रवार को ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे वास्तव में ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि यह लोगों का एक छोटा समूह है।’’ 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है। बंदूकधारी की पहचान एक आस्ट्रेलियाई श्वेत राष्ट्रवादी के रूप में की गई है जिसने हमले का ऑनलाइन सीधा प्रसारण किया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावर ने हमले से पहले एक बड़ा घोषणापत्र भी ऑनलाइन पोस्ट किया था जिसमें उसने ट्रम्प को ‘‘नई श्वेत पहचान एवं साझा मकसद का चिह्न करार दिया था’’। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रम्प से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने घोषणापत्र पढ़ा है, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसे नहीं पढ़ा।’’ 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें