फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: दीपों की रोशनी से जगमग होगा व्हाइट हाउस, भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे राष्ट्रपति जो बाइडन

Sun, 27 Oct 2024 11:11 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हर साल व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी शामिल होते हैं। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति भारतीयों को संबोधित करते हैं। 
 
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम में दीप जलाते अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार फिर दिवाली पर व्हाइट हाउस दीपों की रोशनी से जगमग होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय अमेरिकियों को दिवाली मनाने के लिए सोमवार शाम को व्हाइट हाउस में बुलाया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन अपने भाषण से पहले ब्लू रूम में दीया जलाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह भारतीय अमेरिकियों की सभा में भाषण देंगे। यह व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन का आखिरी दिवाली कार्यक्रम होगा। क्योंकि पांच नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन उम्मीदवार नहीं हैं। 

राष्ट्रपति के परिचय में नासा की अंतरिक्ष यात्री और सेवानिवृत्त नौसेना कप्तान सुनीता विलियम्स का एक वीडियो संदेश होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेजा है। सुनीता विलियम्स ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दुनिया भर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि कार्यक्रम में शास्त्रीय दक्षिण एशियाई नृत्य और संगीत समूह नूताना और मरीन कॉर्प्स बैंड मेहमानों का मनोरंजन करेगा। हर साल व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी शामिल होते हैं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीयों को संबोधित करते हैं। 

29 अक्तूबर को कमला हैरिस करेंगी चुनाव अभियान का समापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले 29 अक्तूबर को व्हाइट हाउस के बाहर आइकॉनिक एलिप्स पार्क में चुनाव अभियान का समापन करने की योजना बना रही हैं। चुनाव अभियान के समापन संबोधन में हजारों समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 60 वर्षीय हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों से एक नई दृष्टिकोण और सत्ता बदलने के लिए वोट करने की अपील की योजना बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कांटे की टक्कर दे सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रत्याशी हैं। दोनों प्रत्याशी चुनाव में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें