फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'अवैध एलियंस ने हमारे बच्चों की हत्या की' अप्रवासियों के निर्वासन पर सेलेना गोमेज के वीडियो पर व्हाइट हाउस

Sun, 02 Feb 2025 12:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा कि कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस वीडियो - फोटो : X/WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन पर हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर रोते हुए देखा गया। सेलेना के इस वीडियो पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी। शनिवार को व्हाइट हाउस ने तीन महिलाओं की एक क्लिप साझा की, जिनके बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि इन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी। उन्होंने अवैध दस्तावेज वाले अप्रवासियों को अवैध एलियंस का नाम दिया।
विज्ञापन


सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा
कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, "आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?"

व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, "कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।
विज्ञापन



सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे लोग से किया संबोधित
हॉलीवुड गायिका ने कहा, "मेरे सभी लोगों और बच्चों पर हमला किया जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है। मुझे माफ कर दीजिए। काश मैं कुछ कर सकती, लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर सकती हूं। मुझे नहीं मालूम कि क्या करना चाहिए। मैं वादा करती हूं कि मैं सबकुछ करने की कोशिश करूंगी।" उनके कैप्शन में मुझे माफ कर दीजिए (आई एम सॉरी) और एक मैक्सिको के झंडे वाला इमोजी लगा था। 

एलेक्सिस नुंगारे की 12 वर्षीय बेटी जोसलीन की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, "वीडियो में गोमेज पर विश्वास करना कठिन था क्योंकि "वह एक अभिनेत्री हैं। मेरी बेटी बच्ची थी। कई बच्चे थे जिन्हें अवैध तरीके से यहां आने वाले लोगों ने मार डाला।" पैटी मोरिन की बेटी रेचेल की 2023 में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि सेलेना गोमेज का वीडियो केवल लोगों को धोखा देने और अराजकता के लिए सहानुभूति हासिल करने का एक बहाना था। 

अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कदम उठाने के लिए तीनों महिलाओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने व्हाइट हाउस के वीडियो की आलोचना की। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को अनुचित और अव्यवसायिक बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें