फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप ने माना हार की वजह ईरान युद्ध, व्हाइट हाउस ने कहा- नेवर सरेंडर; किसे दिया संदेश?

Thu, 05 Nov 2026 05:54 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर साझा करते हुए 'नेवर सरेंडर' का संदेश दिया है। चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी बढ़त मिलने के बाद ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। तस्वीर के साथ 'नेवर सरेंडर' यानी कभी हार मत मानो का संदेश लिखा गया।
विज्ञापन


यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। अमेरिकी मीडिया नेटवर्क के अनुमानों के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में फिर से नियंत्रण हासिल कर सकती है। चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप प्रशासन की नीतियों, खासकर ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध से पार्टी को नुकसान हुआ
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया कि ईरान के साथ युद्ध का असर रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर पड़ा है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस आकलन से भी सहमति जताई, जिसमें उन्होंने पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को प्रमुख वजह बताया था। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वेंस का आकलन काफी हद तक सही है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था।
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बात काफी हद तक सही है, क्योंकि इससे कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें थोड़ी बढ़ गईं। इसलिए शायद यह बात सही है। लेकिन इसके साथ ही, अगर मुझे दोबारा फैसला लेना पड़े तो मैं फिर यही करूंगा, क्योंकि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र समाधान है। आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकते।"

ट्रंप बोले- मैं चुनाव लड़ता तो जीत जाते
ट्रंप ने दावा किया कि उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों को चुनाव में जीत नहीं दिला सकी। उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ का समर्थन पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा, "अगर मैं चुनाव में उम्मीदवार होता तो हम जीत जाते। आपने लोगों को देखा था- वहां हजारों और हजारों लोग मौजूद थे। लेकिन उस प्यार और समर्थन को दूसरे उम्मीदवारों तक नहीं पहुंचाया जा सका।"

ट्रंप ने यह भी कहा कि मतदाताओं की नाराजगी की मुख्य वजह युद्ध नहीं, बल्कि ईंधन की बढ़ती कीमतें थीं। उन्होंने इस संदर्भ में रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही फिर शुरू होने का भी जिक्र किया।

वेंस ने ईरान युद्ध को बताया था हार की प्रमुख वजह
इससे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार की मुख्य वजह बताया था। उन्होंने पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए कहा था कि मतदाताओं के बीच युद्ध, महंगाई, प्रशासन के 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे और इस्राइल के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर चिंताएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें