फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने ब्राजील से अमेरिका आने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 25 May 2020 02:58 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ब्राजील से अमेरिका आने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकेननी ने एक बयान में रविवार शाम को कहा कि यह प्रतिबंध विदेशी नागरिकों पर लागू होता है जो 14 दिनों तक ब्राजील में रहने के बाद अमेरिका की यात्रा करना चाहते हैं। मैकेननी ने कहा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से देश की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।



ट्रंप पहले ही ब्रिटेन, यूरोप, चीन और आयरलैंड पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। ये सभी कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देश हैं। हालांकि उन्होंने रूस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है जो संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


रूस में 3,53,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और 3,600 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है। व्हाइट हाउस ने तत्काल इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी कि इसी तरह का यात्रा प्रतिबंध रूस पर लगाया जाएगा या नहीं।

राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह ब्राजील पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के बारे में सोच रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार ब्राजील में कोविड-19 के 3,65,000 से ज्यादा मामले हैं जो कि संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आता है। ब्राजील में अब तक 22,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा मौत के मामले में यह दुनिया के पांचवे देश में शामिल हो गया है।

अमेरिका में अब तक 99,000 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख 86 हजार से ज्यादा है। इस प्रतिबंध को लेकर ब्राजील की मीडिया में आई टिप्पणियों पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सलाहकार फिलीप मार्टिन्स का कहना है कि मीडिया इस प्रतिबंध को बढा-चढ़ाकर दिखा रहा है। व्हाइट हाउस ने रविवार को कहा कि वह ब्राजील को 1,000 वेंटिलेटर देने की भी योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें