फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: 'डिजिटल खाई पाटने के लिए साथ काम कर रहे भारत-अमेरिका'; व्हाइट हाउस की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का बड़ा बयान

Wed, 22 May 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन

सार

ट्रंप के कार्यकाल में ‘व्हाइट हाउस’ की अधिकारी रहीं लीसा कर्टिस ने ‘मोटवानी जडेजा भारत-अमेरिका वार्ता शृंखला’ के तहत ‘रणनीतिक तालमेल : भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी सहयोग’ विषय पर चर्चा में कहा, दोनों देश एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के मामले में सहयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
जो बाइडन और नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास-कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहीं लीसा कर्टिस ने कहा कि भारत और अमेरिका पश्चिम-वैश्विक दक्षिण के बीच डिजिटल  खाई को पाटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के ‘जिम्मेदाराना एवं सुरक्षित’ उपयोग के खाके को भी आकार देने में मदद कर रहे हैं। 

ट्रंप के कार्यकाल में ‘व्हाइट हाउस’ की अधिकारी रहीं लीसा कर्टिस ने ‘मोटवानी जडेजा भारत-अमेरिका वार्ता शृंखला’ के तहत ‘रणनीतिक तालमेल : भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी सहयोग’ विषय पर चर्चा में कहा, दोनों देश एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के मामले में सहयोग कर रहे हैं।  

सभी धर्मों के समान बर्ताव पर भारत-अन्य से बातचीत...अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन सभी की धार्मिक आजादी के अधिकार की रक्षा करने व उसके लिए प्रोत्साहित करने को प्रतिबद्ध है। अमेरिका सभी धार्मिक समुदायों के सदस्यों से समान व्यवहार की महत्ता को लेकर भारत समेत कई देशों के साथ बातचीत कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें