फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने वुहान लैब को दी क्लीनचिट, तो अमेरिका ने कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों की रिपोर्ट मांगी

Sun, 14 Feb 2021 11:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से चीन की वुहान लैब को क्लीनचिट दिए जाने पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिका ने शनिवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ को कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती दिनों के आंकड़ों की रिपोर्ट जारी करनी चाहिए। अमेरिका ने कहा कि चीन को कोविड-19 फैलने के प्रारंभिक दिनों से लेकर अब तक के आंकड़े विश्व को उपलब्ध कराना चाहिए ताकि महामारी के बारे में बेहतर अनुसंधान हो सके और आने वाले समय में हम ऐसी महामारी के प्रति सतर्क हो सकें।

विज्ञापन


चीन में कोरोना के स्रोत का पता लगाने पहुंची डब्ल्यूएचओं की टीम ने कहा कि वायरस के वुहान लैब से फैलने के सबूत नहीं है। वायरस किसी प्रजाति से इंसान में फैला है। इस पर चिंता जताते हुए व्हाइट हाउस ने डब्ल्यूएचओ से रिपोर्ट साझा करने की मांग की है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा,  कोरोना वायरस के फैलने की प्रारंभिक जांच की जानकारी जिस तरह से मुहैया कराई गई, उससे हम चिंतित हैं। यह जरूरी है कि यह रिपोर्ट स्वतंत्र हो, इसमें विशेषज्ञों की राय शामिल हो और इसमें चीनी सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं हो।
सुलिवन ने कहा कि इस महामारी को समझने और आने वाले समय में ऐसी महामारी से निपटने की तैयारी करने के लिए चीन को कोविड-19 फैलने के प्रारंभिक दिनों से लेकर अब तक के आंकड़े उपलब्ध कराने चाहिए। सुलिवन ने कहा कि चीन समेत सभी देशों को स्वास्थ्य आपदा को रोकने के प्रति पारदर्शी प्रकिया अपनानी चाहिए ताकि दुनिया को जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ मिल सके। 
विज्ञापन

बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए अब तक की गई खोज में जो कुछ भी सामने आया है, वह सबके सामने है। उन्होंने यह बात तब कही है, जब अमेरिका ने कहा है कि वह चीन गए डब्ल्यूएचओ के जांच दल द्वारा एकत्र किए गए सभी डाटा देखना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें