फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने डॉ. एंथोनी फौसी को हाउस पैनल के सामने गवाही देने से रोका

Sat, 02 May 2020 07:52 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने डॉक्टर एंथोनी फौसी को हाउस पैनल के सामने महामारी को लेकर ट्रंप प्रशासन की प्रतिक्रिया पर गवाही देने से रोक दिया। डॉ. फौसी प्रशासन के कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य हैं। यह जानकारी हाउस विनियोजन समिति के प्रवक्ता इवान हॉलैंडर ने दी।

विज्ञापन


हॉलैंडर ने शुक्रवार को सीएनएन को दिए बयान में कहा कि विनियोग समिति ने कोविड-19 के खिलाफ प्रतिक्रिया पर सुनवाई के लिए अगले हफ्ते के श्रम-एचएचएस-शिक्षा उपसमिति में गवाह के रूप में डॉ. एंथोनी की मांग की थी। हमें प्रशासनिक अधिकारी ने सूचना दी है कि व्हाइट हाउस ने डॉ. फौसी को गवाही देने से रोक दिया है।

इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जुड डीरे ने भी की। डीरे ने एक बयान में कहा कि ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी संपूर्ण सरकार की प्रतिक्रिया जारी रखी है जिसमें सुरक्षित तरीके से अमेरिका में लॉकडाउन को खत्म करना और वायरस के टीके को जल्द से जल्द बनाना शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम उचित समय पर गवाही देने के लिए कांग्रेस के साथ काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमण की बात करें तो यहां अब तक दस लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 60 हजार से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें