फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ईरान-सीरिया में अमेरिकी सेना पर हमले से व्हाइट हाउस एक्टिव, बाइडन ने अयातुल्ला को दी चेतावनी

Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि जब अमेरिकी अधिकारी इस्राइल हमास युद्ध के कारण मध्यपूर्व में व्यापक संघर्ष के बारे में चिंतित हैं। पेंटागन ने निगरानी बढ़ा दी है। अमेरिका ने इलाके में अतिरिक्त सैन्य संपत्तियों और कर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास युद्ध के बीच इराक और सीरिया में अमेरिकी सुरक्षा बलों पर हुए हमलों के कारण व्हाइट हाउस एक्टिव हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई को संदेश दिया है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारी इस्राइल हमास युद्ध के कारण मध्यपूर्व में व्यापक संघर्ष के बारे में चिंतित हैं। पेंटागन ने निगरानी बढ़ा दी है। अमेरिका ने इलाके में अतिरिक्त सैन्य संपत्तियों और कर्मियों को तैनात किया है। पेंटागन ने बताया था कि इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना पर दर्जनों हमले हुए हैं। हमलों को लेकर जो बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना को निशाना बनाना जारी रहा तो संयुक्त राष्ट्र इसका जवाब देगा। उन्हें तैयार रहना पड़ेगा।

युद्ध जारी रहा तो आग से अमेरिका भी नहीं बचेगा : ईरान
ईरान ने चेतावनी दी है कि गाजा में युद्ध जारी रहा तो अमेरिका भी इस आग से बच नहीं सकेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरअब्दोल्लाहियान ने कहा, फलस्तीन में चल रहे नरसंहार को मैनेज करने वाले अमेरिकी राजनयिकों से मैं खुलकर कहता हूं, हम इस क्षेत्र में युद्ध के विस्तार का स्वागत नहीं करते। लेकिन यदि गाजा में नरसंहार जारी रहा तो वे भी इस आग से नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा, ईरान, कतर और तुर्किए के साथ मिलकर महत्वपूर्ण मानवीय सहायता के बारे में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। स्वाभाविक रूप से 6 हजार से अधिक फलस्तीनी कैदियों की रिहाई वैश्विक समुदाय की जिम्मेदारी और एक अन्य अनिवार्य आवश्यकता है।
विज्ञापन


ईरान ने लगाए अमेरिका पर यह आरोप
हाल ही में, ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने कतर में हमास नेता इस्माइल हनियेह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमीराबदोल्लाहियान ने कहा कि अगर इस युद्ध में कोई और दल शामिल होता है तो इसके लिए सिर्फ अमेरिका और इस्राइल ही जिम्मेदार होंगे। अगर इस्राइल आक्रमण नहीं रोकेगा तो अन्य दल भी युद्ध में कूद सकते हैं। सभी दलों के हाथ अभी ट्रिगर पर ही हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें