फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Peace: गाजा से कब लौटेगी इस्राइली सेना? नेतन्याहू ने बताई योजना; फिलिस्तीनी विस्थापितों का आना शुरू

Fri, 10 Oct 2025 07:19 PM IST
लव. गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Gaza Peace: इस्राइली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्धविराम शुरू होने के साथ ही शांति प्रयासों के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बंधकों को जल्द ही वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में दो साल तक चले संघर्ष के बाद अब इस्राइल और हमास में पहले चरण का शांति समझौता लागू हो चुका है। इसी के साथ हजारों की संख्या में विस्थापित फिलिस्तीनी नागरिकों ने अपने वतन लौटना शुरू कर दिया है। ऐसे में गाजा से इस्राइली सेना कब लौटेगी? इस पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान आया है।
विज्ञापन


शांति प्रयासों के विस्तार की घोषणा
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्धविराम शुरू होने के साथ ही शांति प्रयासों के विस्तार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बंधकों को जल्द ही वापस कर दिया जाएगा और हमास के शस्त्र रहित तक इस्राइली सेनाएं गाजा में रहेंगी। नेतन्याहू ने शुक्रवार (10 अक्तूबर) को कहा कि उनका देश "शांति के चक्र का विस्तार" करेगा।

सेना कब लौटेगी? नेतन्याहू ने दिया जवाब
वहीं गाजा से सेना की वापसी के सवाल पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि सेनाएं हमास पर दबाव बनाने के लिए गाजा में तब तक रहेंगी, जब तक वह निरस्त्रीकरण नहीं कर देता। नेतन्याहू ने आगे कहा कि बंधक आने वाले दिनों में लौट आएंगे और उम्मीद है कि अगर वे लौटते हैं तो इस्राइल सोमवार रात से 'खुशी का दिन' मना सकेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि गाजा में 20 इस्राइली बंधक जीवित हैं और 28 मृत हैं।
विज्ञापन


हजारों विस्थापित गाजा की तरफ बढ़ रहे 
हालांकि इस्राइली सेना ने शुक्रवार को गाजा में कुछ ठिकानों से वापसी शुरू कर दी, क्योंकि हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी पैदल ही अपने घरों की ओर लौटने लगे। कई रिपोर्ट्स के मुताबित हजारों नागरिक गाजा के तट पर एक ऊंचे रास्ते पर चलते देखे जा सकते थे, क्योंकि लगभग दो साल से विस्थापित लोग लंबी लड़ाई के बाद वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर
इधर, युद्धविराम की घोषणा से पहले ही कुछ झड़पें जारी रहीं। इस्राइली सेना ने कहा कि वह नए हमलों की रिपोर्टों की जांच कर रही है। इस्राइली ने पहले पुष्टि की थी कि इस हफ्ते मिस्र में हुई वार्ता के दौरान सभी पक्षों ने युद्धविराम समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए थे। उसने कहा कि हमास द्वारा सभी बचे हुए इस्राइली बंदियों, चाहे वे जीवित हों या मृत, को रिहा करने से "इस युद्ध का अंत होगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें