फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोइंग ने सरकारी मदद मांगी तो भारतवंशी सांसद निक्की हेली ने दिया बोर्ड से इस्तीफा

Sat, 21 Mar 2020 06:37 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निक्की हेली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतवंशी सांसद निक्की हेली ने कोरोना महामारी के चलते वित्तीय संकट से जूझ रही बोइंग कंपनी द्वारा सरकारी मदद मांगने पर निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले साल ही 29 अप्रैल को बोइंग बोर्ड में शामिल हुई और 16 मार्च को ही त्याग पत्र सौंप दिया। वह वित्त और लेखा समितियों में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

विज्ञापन


दो बार दक्षिण कैरोलिना की राज्यपाल और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकीं भारतीय मूल की निक्की हेली ने कंपनी द्वारा जब संघीय मदद का प्रस्ताव रखा गया तब उसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि बोइंग को संघीय सरकार से मदद मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं जानती हूं नकदी संकट है और यह कई अन्य उद्योगों तथा लाखों छोटे कारोबारों के लिए सच भी है। लेकिन मैं प्रोत्साहन राशि या खैरात के लिए सरकार से मदद नहीं मांग सकती हूं।’ 

कंपनी ने निक्की हेली के इस्तीफे को गंभीरता से लेते हुए कहा, ‘मौजूदा कोविड 19 संकट से प्रभावित ऐरोस्पेस, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों की निकट भविष्य में नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रशासन एवं कांग्रेस में नीति निर्माता और निजी क्षेत्र कई तरीकों पर विचार विमर्श कर रहे हैं।’
विज्ञापन


निक्की हेली ने कहा कि ‘अन्य सभी कंपनियों के समान हम भी कोविड-19 से सूझ रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन मैं कंपनी की मदद का हिस्सा बनना चाहती हूं। लेकिन मुझे गता है कि बोर्ड और कार्यकारी टीम एक ऐसी दिशा में जा रहे हैं जिसका मैं समर्थन नहीं कर सकती हूं।’ बोइंग ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा, ‘हम बोर्ड में उनकी सेवाओं की सराहना करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें