फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा टला, पर अभी खत्म नहीं हुआ, नई नीति से पीछे हटने को तैयार नहीं व्हाट्सएप

Sun, 17 Jan 2021 06:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाल ही में व्हाट्सएप कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मचे बवाल के बीच व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपने नियोजित गोपनीयता अपडेट को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण गोपनीयता अपडेट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में खतरा टला जरूर है, पर खत्म नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा है कि उसने निजता और सुरक्षा को लेकर फैले भ्रम को मिटाने के लिए यह फैसला लिया है ताकि लोगों को नए बदलाव ठीक से समझने के लिए ज्यादा वक्त मिल सके। कंपनी ने अब भी इस स्थिति को वापस लेने की बात नहीं कही है।

जो उपयोगकर्ता इसके खिलाफ हैं, उनके पास अभी से संतुष्ट होने की वजह नहीं है। वे अगले चार महीने बिना रोकटोक व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन 15 मई से अकाउंट बंद करने की धमकी अब भी फेसबुक दे रहा है। जो लोग रजामंदी दे चुके हैं उन पर ये नीति 15 मई से लागू होगी। ऐसे लोग अपनी सहमति वापस नहीं ले सकते यानि इनकी जानकारी साझा होती रहेगी। 
विज्ञापन


सवाल- आगे क्यों बढ़ाई डेडलाइन
नई नीति के चलते लाखों लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंदी मंचों पर स्थानांतरित होने लगे थे। इससे कंपनी को बड़ा झटका लगा। व्हाट्सएप का बड़ा बाजार माने जाने वाले भारत में पिछले हफ्ते सिग्नल एप पहले पायदान पर आ पहुंचा था। विशेषज्ञों का मानना है कि नया अपडेट इसी वजह से टाला गया है। 

नुकसान- 200 करोड़ यूजर्स छिटक सकते हैं 
व्हाट्सएप 15 मई से लोगों का अकाउंट डिलीट करता है तो उसे उपयोगकर्ताओं से अधिक नुकसान होगा। लोग फोन में एक से ज्यादा मैसेजिंग एप रखने लगेंगे। वैकल्पिक मैसेजिंग एप अपनाकर व्हाट्सएप से किनारा भी कर सकते हैं। विश्व में उसके 200 करोड़ और भारत में 40 करोड़ उपयोगकर्ता में से बड़ी संख्या छिटक सकती है। 

सफाई- निजी संवाद की रक्षा करेंगे
कंपनी ने कहा है कि व्हाट्सएप का आधार एक सरल विचार है। आप अपने दोस्तों या परिवारों के साथ जो कुछ भी साझा करते हैं वह आपके बीच ही रहेगा। इसका अर्थ यह है कि हम एंड टू एंड एनक्रिप्शन से आपके निजी संवाद की हमेशा रक्षा करेंगे। इसलिए व्हाट्सएप या फेसबुक इन निजी संदेशों को नहीं देख सकते हैं। 

कंपनी ने कहा, आठ फरवरी को किसी का भी अकाउंट डिलीट या निलंबित नहीं होगा। हम नीति की समीक्षा करने के लिए लोगों के पास जाएंगे। 15 मई को नए व्यवसायिक विकल्प उपलब्ध होंगे। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट से भ्रम दूर करने की कोशिश की है और एक चार्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन

कई देशों की सरकार कर रही है कार्रवाई 
  • नई नीति पर व्हाट्सएप से भारत सरकार ने जवाब मांगा है और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
  • इटली की डाटा सुरक्षा एजेंसी जीपीडीपी ने कहा है कि नीति अस्पष्ट है, उपयोगकर्ताओं को नहीं बताया गया है कि उनकी निजता का क्या असर होगा। 
  • यूरोपीय डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड को भी चिंताओं की जानकारी दी गई है।
  • तुर्की ने व्हाट्सएप की यह नीति रद्द करने को कहते हुए जांच बैठाई है। 
व्हाट्सएप अपनी सफाई दे चुका है
इससे पहले नई पॉलिसी को लेकर फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपनी सफाई दे चुका है। व्हाट्सएप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कहा है कि इससे दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होने वाली निजी चैटिंग प्रभावित नहीं होगी। 

व्हाट्सएप ने कहा था कि नई पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। व्हाट्सएप ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूजर्स के चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के साथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप पर वाणिज्यिक एक्सचेंजों की सुविधा देकर राजस्व उत्पन्न करने की योजना के लिए देरी, एक बड़ा झटका है।

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में लिखा कि 8 फरवरी को किसी को भी अपना अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना होगा। व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में गलत जानकारी को सही करने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं। 

वहीं व्हाट्सएप के इस कदम का फायदा सिग्नल एप को हुआ है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर विवाद के बाद सिग्नल एप को धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है। 

यही वजह है कि देखते ही देखते सिग्नल एप्पल एप स्टोर पर व्हाट्सएप को पछाड़ कर भारत में शीर्ष फ्री एप बन गया। भारत के अलावा यह जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रिया, फिनलैंड, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में व्हाट्सएप को पछाड़ कर टॉप पर आ गया है। वहीं जर्मनी और हंगरी में सिग्नल गूगल प्ले स्टोर में भी टॉप फ्री एप में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।

एलन मस्क के ट्वीट से बढ़ी सिग्नल की लोकप्रियता 

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी में किए गए बदलाव को लेकर कुछ समय से चर्चा में है। नई पॉलिसी में कहा गया है कि यूजर्स को अपने व्हाट्सएप अकाउंट का निजी डाटा फेसबुक के साथ शेयर करना होगा, अगर उपयोगकर्ता व्हाट्स की इस प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे, उनका अकाउंट अपने आप बंद हो जाएगा। 

इसके बाद, टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि वह व्हाट्सएप का नहीं बल्कि सिग्नल एप का उपयोग करते हैं। इसके बाद से लोग लगातार सिग्नल एप को डाउनलोड कर रहे हैं। यही वजह है कि देखते ही देखते सिग्नल एप ने व्हाट्सएप को पीछे छोड़ दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें