एक से ज्यादा बॉडी डबल का भी दावा
पुतिन के बॉडी डबल को लेकर हमेशा कहानी बनती रहती है। पुतिन ने मार्च 2023 में यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेन के क्षेत्रों का अचानक दौरा किया। इस समय में उनके हमशक्ल को लेकर चर्चाएं हुई। यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख मेजर जनरल किरिलो बुडानोव ने डेली मेल को दिए एक को साक्षात्कार में दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कम से कम तीन बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिन्होंने उनके जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
बुडानोव ने कहा कि उन्होंने पहले भी पुतिन के हमशक्लों को खास मौकों पर उनकी जगह खड़े होते देखा है, लेकिन अब यह आम बात हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ तीन हमशक्ल के बारे में पता है, जो हमें बार-बार दिखाई देते हैं, लेकिन यह हमशक्ल कितने हैं, यह हमें नहीं पता। उन सभी ने एक जैसे दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इसके साथ ही एक चीज जो उन्हें पहचानती है, वह है उनकी ऊंचाई। यह वीडियो और तस्वीरों में साफ दिखाई देती है। हाव-भाव, शारीरिक हाव-भाव और कानों के लोब भी, क्योंकि ये हर व्यक्ति के लिए अलग होते हैं।
ट्रंप से मुलाकात के वक्त भी सामने आई थी पुतिन के हमशक्ल की कहानी
इसी साल अगस्त में रूसी राष्ट्रपति पुतिन अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले थे। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि अलास्का में ट्रंप से मिलने पुतिन के हमशक्ल गए थे। सोशल मीडिया पर यह कहानी बनने लगी थी कि क्या ट्रंप असली पुतिन से मिले या उनके हमशक्ल? यहां तक की लोगों ने तुलनात्मक तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें वह असली पुतिन और उनके हमशक्ल के बीच का अंतर बताया गया था।
पुतिन के हमशक्ल का रूस की सत्ता पर काबिज होने का भी किया गया दावा
पुतिन की निधन को लेकर मई 2022 में कहानी बनी थी। कहा गया था कि पुतिन का निधन हो गया है और रूस के सत्ता पर उनके हमशक्ल बैठे हैं। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 ने एक रिपोर्ट में कहा था कि पुतिन की मौत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का हमशक्ल सार्वजनिक समारोहों में उनके स्थान पर शामिल हो रहा है। अधिकारियों का कहना था कि पुतिन की मौत के रहस्य को उनके साथी दुनिया से कई हफ्तों या महीनों तक छिपा कर रखेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में एक खुफिया सूत्र के हवाले से कहा गया कि सार्वजनिक समारोहों में जो अभी पुतिन दिखाई दे रहे हैं उसको पहले ही रिकॉर्ड किया गया था।
हमशक्ल पर रूस का क्या कहना है ?
पुतिन के हमशक्ल की मुद्दे पर रूस हमेशा से मना करता आया है। खुद पुतिन भी इसे सिरे से खारिज कर चुके हैं। पुतिन ने 2020 में रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास को दिए एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि सुरक्षा कारणों से उन्हें सार्वजनिक रूप में बॉडी डबल का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव के लिए माना कर दिया और इसका उपयोग नहीं किया।
2024 में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रॉयटर्स को दिए साक्षात्कार मेंं इसे महज अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि यह बेतुकी सूचना है, जो धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है, जिस पर मीडिया चर्चा करती है।