फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bank: इस्राइली सेना के साथ वेस्ट बैंक में संघर्ष, दो फिलिस्तीनियों की हत्या, 17 की जा चुकी है जान

Fri, 20 Jan 2023 06:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट बैंक

सार

समाचार एजेंसी वफा ने मृतकों की पहचान 58  वर्षीय जवाद बावत्का और अधम जबरीन के रूप में की है। उन्हें उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
वेस्ट बैंक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामल्लाह (वेस्ट बैंक)। वेस्ट बैंक में जारी हिंसा में इस्राइली सेना ने बृहस्पतिवार को दो फलस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनमें एक शिक्षक और एक आतंकी शामिल था।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी वफा ने मृतकों की पहचान 58  वर्षीय जवाद बावत्का और अधम जबरीन के रूप में की है। उन्हें उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में गोली मार दी गई थी। इस महीने की शुरुआत से अब तक इस हिंसा में 17 लोगों की जान जा चुकी है।  फतह से संबद्ध एक सशस्त्र मिलिशिया समूह अल-अक्सा शहीद ब्रिगेड ने दावा किया कि जबरीन एक लड़ाकू थे। 

जेलेंस्की बोले, हेलिकॉप्टर हादसा रूस की साजिश
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हेलिकॉप्टर हादसे के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। बुधवार रात दावोस में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यूक्रेन क्रीमिया सहित अपने पूरे इलाके को वापस लेकर रहेगा। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में माइनस 34 डिग्री पहुंचा पारा ठंड से 78 की मौत
अफगानिस्तान ठंड की वजह से लोग बेहाल हैं। आलम यह है कि पारा माइनस 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, इससे देशभर में 78 लागों की मौत हो चुकी है। अफगानिस्तान के मौसम विज्ञान कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद नसीम मुरादी ने बताया कि सर्दियों के शुरुआती दिनों में ही यहां लोगों में निमोनिया और सांस की अन्य बीमारियों के गंभीर मामले सामने आने लगे थे। गरीबी के कारण लोग अपने घरों को ठीक से गर्म करने में असमर्थ हैं। 

व्हाट्सएप पर यूरोप में लगा 48 करोड़ रुपये का जुर्माना
डबलिन।  व्हाट्सएप पर आयरलैंड के डाटा प्राइवेसी कमिश्नर (डीपीसी) ने 55 लाख यूरो यानी 48.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यूरोपीय संघ के निजता से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में यह जुर्माना लगाया गया है। डीपीसी ने व्हाट्सएप से अपनी सेवा में सुधार के लिए निजी डाटा के उपयोग के तरीकों का मूल्यांकन करने को भी कहा है। 

तंजानिया पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिरला, पीएम कासिम से मुलाकात
दार-एस-सलाम। तंजानिया में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजलिवा से मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। बिरला ने ट्विटर पर बताया, हमने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें