बीते 13 महीने से जारी युद्ध के बीच रविवार को उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में इस्राइली सेना (IDF) ने हमले किए। इस कार्रवाई में कम से कम 30 लोग मारे गए। एक अस्पताल के निदेशक ने यह जानकारी दी। लेबनान में आईडीएफ के हमले में हिज्बुल्ला के मीडिया प्रमुख की मौत हुई है।
पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में इस्राइली सेना ने हमले किए हैं। सेना की कार्रवाई में 30 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के निदेशक ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा इस्राइली सेना ने लेबनान के पर भी कार्रवाई की। समाचार एजेंसी
विज्ञापन
लेबनान के तिर्र (Tyr) क्षेत्र में इस्राइली सेना के हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलों में 48 लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने लेबनान के मंत्रालय के हवाले से इस्राइली सेना की कार्रवाई की जानकारी दी है।
इस्राइली हमले में दो लेबनानी सैनिक मारे गए
इस बीच लेबनान की सेना ने कहा कि रविवार को इस्राइली हमले में दो सैनिक मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने दक्षिणी लेबनान में उनके ठिकानों को सीधे निशाना बनाया, जहां इस्राइल और हिजबुल्ला में जंग हो रही है। सेना ने एक बयान में कहा कि इस्राइल ने हसबाया क्षेत्र के एक सेना केंद्र को सीधे निशाना बनाया, जिससे एक सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। इसके तुरंत बाद एक अलग बयान में कहा गया कि एक दूसरे सैनिक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।