फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Tussle: नेतन्याहू का दावा- सीरियाई नेता असद को बचाने को ईरान ने भेजे विमान, इस्राइली विमानों ने रोका

Mon, 28 Apr 2025 04:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि पिछले साल सीरिया में विद्रोह के बाद संकट में फंसे राष्ट्रपति बशर असद को बचाने के लिए ईरान ने विमान भेजे थे। हालांकि, इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया की ओर जा रहे ईरानी विमानों को रोक दिया, जिसके चलते ईरान सीरियाई नेता असद की मदद नहीं कर पाया। 
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दावा किया कि ईरान ने सीरिया के संकट में फंसे राष्ट्रपति बशर असद को बचाने के लिए विमान भेजे थे। हालांकि, इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया की ओर जा रहे ईरानी विमानों को रोक दिया था, जिसके चलते ईरान असद की सहायता के लिए सैनिक नहीं पहुंचा सका। 

विज्ञापन


एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने दावा किया कि कट्टर प्रतिद्वंद्वी ईरान पड़ोसी लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला समूह को इस्राइल के साथ लड़ाई में भारी नुकसान होने के बाद असद को बचाना चाहता था। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान सीरियाई नेता की मदद के लिए एक या दो हवाई डिवीजन भेजना चाहता था, लेकिन हमने उसे रोक दिया। नेतन्याहू ने कहा कि हमने कुछ एफ-16 लड़ाकू विमान भेजे, जो दमिश्क जा रहे ईरानी विमानों के रास्ते में आ गए। नतीजतन ईरानी विमानों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि, नेतन्याहू ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। 

ये भी पढ़ें: Israel: हूतियों ने दागी इस्राइल पर मिसाइल, आईडीएफ ने किया नाकाम; अमेरिका ने भी रातभर हूतियों पर बरसाए बम
विज्ञापन


हसन नसरल्ला की हत्या से कुछ दिन पहले इस्राइल ने किया हमला
पिछले साल की लड़ाई में, इस्राइल ने हिजबुल्ला द्वारा इस्तेमाल किए गए सैकड़ों पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट कर उड़ा दिए थे। इस्राइल ने यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की हत्या के कुछ दिन पहले किया था। लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि जब इस्राइल को पता चला कि हिजबुल्ला को संदेह हो गया है। उसने कुछ उपकरणों को परीक्षण के लिए ईरान भेजा है, तो मैंने तुरंत पेजर हमला करने का आदेश दिया। नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने कहा, हमें तुरंत कार्रवाई करनी होगी।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: युद्धविराम के बाद तीसरी बार इस्राइल ने बेरूत में किया हवाई हमला; गाजा पर IDF के हमले में 51 की मौत 

नवंबर में इस्राइल-हिजबुल्ला ने युद्धविराम पर जताई सहमति
बाद में, इस्राइल और हमलों से कमजोर हुए हिजबुल्ला ने नवंबर में युद्धविराम पर सहमति जताई, जिससे एक साल से ज्यादा समय से चल रही लड़ाई खत्म हो गई। हालांकि, दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में अभी भी इस्राइली सेना मौजूद है।

संबंधित वीडियो
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें