फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Unrest: हिजबुल्ला ने इस्राइल के मेटुला और हाइफा में दागे कई रॉकेट, सात नागरिकों लोगों की मौत

Fri, 01 Nov 2024 04:04 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

पश्चिम एशिया में बीते एक साल से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में हिजबुल्ला ने एक बार फिर इस्राइली इलाकों में रॉकेट से हमले किए हैं। इस्राइली सेना (IDF) ने मेटुला और हाइफा इलाकों में बने बागों में काम कर रहे सात नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी इस्राइल पर हिजबुल्ला ने रॉकेट से हमले किए हैं। टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट हमलों में  मेटुला और हाइफा के पास कृषि क्षेत्रों में सात लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती शहर मेटुला के पास त्रासदी गुरुवार की सुबह हुई। लेबनान से दागा गया एक रॉकेट सेब के बगीचे में जा गिरा, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। कुछ घंटे बाद, हाइफा उपनगर किरयात अता के बाहर हिजबुल्ला ने दर्जनों रॉकेट दागे। यहां एक जैतून के बाग में दो और लोग मारे गए। इस हमले की पुष्टि इस्राइली रक्षा बलों (IDF) ने भी की। आईडीएफ के मुताबिक हिजबुल्ला के हमले में सात निर्दोष इस्राइली नागरिकों की मौत हुई है। हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सभी मृतक खेतिहर मजदूर थे जो हमले के समय बाग में काम कर रहे थे। एक नागरिक इस्राइली था, जबकि अन्य विदेशी नागरिक थे।
विज्ञापन


सीरिया में हवाई हमले, इस्राइली सेना ने हथियार भंडारण और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया
पश्चिम एशिया में जारी टकराव के बीच गुरुवार को इस्राइली सेना ने सीरिया में हिजबुल्ला के राडवान बलों और उसकी युद्धक इकाई को निशाना बनाया। इस्राइली सेना ने हथियार भंडारण केंद्रों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया। IDF ने कहा, कुछ समय पहले खुफिया जानकारी के आधार पर इस्राइली वायु सेना ने सीरिया के अल-कुसैर के क्षेत्र में हमले किए। इस्राइल के मुताबिक राडवान लेबनान में हथियारों के भंडारण के लिए जिम्मेदार है। हाल ही में इसने सीरिया-लेबनानी सीमा के पास अल-कुसैर शहर में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया है। हिजबुल्लाह सीमा पार करके सीरिया से लेबनान में हथियारों के साथ-साथ रसद आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचा स्थापित कर रहे हैं।

ईरान से सीरिया के रास्ते से लेबनान में अवैध हथियारों की तस्करी
इस्राइली सेना ने कहा कि हवाई हमलों के दौरान हिजबुल्लाह की यूनिट 4400 के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। यह इकाई ईरान से सीरिया के रास्ते लेबनान में अवैध हथियारों की तस्करी के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें